फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने बैंक को चूना लगाकर हड़प लिए 1.55 करोड़

Fri, 22 Jul 2016 09:17 AM IST
देवेंद्र ठाकुर/अमर उजाला, शिमला

सार

शातिरों ने बैंक को 1.55 करोड़ का चूना लगा दिया। मामले का खुलासा उस वक्‍त हुआ जब सीबीआई ने इसकी पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शातिरों ने बैंक को 1.55 करोड़ का चूना लगा दिया। मामले का खुलासा उस वक्‍त हुआ जब सीबीआई ने इसकी पड़ताल की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से करीब 1.55 करोड़ का लोन फर्जी तरीके से लेने पर सीबीआई ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में बैंक के अधिकारियों की भूमिका पर भी सीबीआई के शक की सूई घूम रही है।
विज्ञापन


सीबीआई इस एंगल पर जांच को आगे बढ़ा रही है। सीबीआई ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने नालदेहरा में होटल निर्माण के लिए यह लोन लिया था। लोन लेने के लिए दोनों ने फर्जी दस्तावेज बैंक में जमा करवा हैं। मामले की पुष्टि पीआईओ सैल के प्रवक्ता ने की है।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले में जांच एजेंसी ने धोखाधड़ी सहित (एनपीए) नॉन परफॉरमिंग एसेट्स में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लिफ्ट शाखा से करीब तीन वर्ष पूर्व राजेश मुख्यान और नीनू श्याम ने नालदेहरा में एक रिजॉर्ट निर्माण के लिए करीब 1.55 करोड़ रुपये का लोन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ भी कहने से बचते रहे अफसर

मामले को लेकर जब बैंक के उच्च अधिकारियों से पक्ष लेना चाहा तो हर कोई कुछ भी कहने से बचता रहा। साफ है कि मामला संगीन है और कोई भी अपने ऊपर बात नहीं लेना चाहता है।

शिकायत के बाद शुरू की गई थी जांच
आरोपियों की तरफ से बैंक में खर्च से संबंधित सही जानकारी दस्तावेजों के माध्यम से नहीं ली गई। कुछ समय पूर्व ही केंद्रीय जांच एजेंसी को पूरे मामले की गुप्त सूचना मिली।

इस आधार पर जांच एजेंसी ने मामले की जांच शुरू की तो दस्तावेजों की पड़ताल के बाद पता चला कि आरोपियों की तरफ से सही जानकारी नहीं मुहैया करवाई गई है। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऋण लेने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठिकानों पर दबिश देकर कब्जे में लिए दस्तावेज
सीबीआई ने इस संदर्भ में कुछ पूर्व ही नालदेहरा सहित आरोपियों के ठिकानों में तीन जगह छापामारी की थी। यहां से सीबीआई ने मामले संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मामले में बैंक के अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी हर पहलू से छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें