फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की होम डिलिवरी वाले वाहन में शराब ले जाते पकड़ा, केस दर्ज

Fri, 17 Apr 2020 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ में दवाओं की होम डिलीवरी के पास पर एक शख्स की ओर से अवैध रूप से शराब व बीयर पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वाहन से अवैध शराब और बीयर भी बरामद की है। कोविड-19 को लेकर लोगों को घर-द्वार पर आवश्यक वस्तुओं तथा दवाओं की आपूर्ति करने के लिए पास जारी किए गए हैं, लेकिन कई लोग इसका गलत कामों के लिए प्रयोग कर रहे है। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला थाना के एएसआई जगतराम की अगुवाई वाली एक टीम गश्त पर थी।

विज्ञापन


इस दौरान एक कार आई, जिसे जांच के लिए रोका गया। कार पर दवा आपूर्ति वाला स्टीकर व अनुमति लगी थी। गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें पांच बोतलें अंग्रेजी शराब व 12 बोतलें बीयर की बरामद हुई हैं। पूछने पर चालक ने अपना नाम हरीश बेदी पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव झाड़माजरी तहसील बद्दी बतलाया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने डीएम के आदेशों की अवहेलना करने और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें