उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के डिगही गांव में सौतेली मां का गला दबाकर हत्या करने के बाद बेटा कोतवाली थाने पहुंच गया। वहां जब उसने पुलिस को बताया कि सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दिया, तो पुलिस भी सन्न रह गई। मौके से उसे हिरासत में लेकर पुलिस टीम गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि संपत्ति बटवारे को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्रामसभा डिगही के रहने वाले सुनील सहानी (30) और उसकी सौतेली मां रंभा (48) के बीच संपत्ति के बटवारे को लेकर नोकझोक हुई। रंभा देवी अपनी बेटी को जमीन देना चाहती थी। उन्हें डर था कि पूरी जमीन जायजाद पर सुनील कब्जा कर लेगा।
ऐसे में वह बटवारे को लेकर कुछ शर्ते रखी जिससे सुनील नाराज हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर यह घटना हुई है। आरोपी सुनील सहानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घर में 15 दिन से विवाद कर रहा था सुनील
डिगही गांव के रहने वाले राजेन्द्र उर्फ मंगरु सहानी की पहली शादी चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर गायत्री से हुआ था। उसकी एक बेटी सुनीता व बेटा सुनील (30) है। दोनों की शादी हो चुकी है बताया जाता है कि लगभग 30 साल पहले गायत्री के मौत के बाद राजेंद्र दूसरी शादी महराजगंज के बासपार बैजौली रंभा से की।
रंभा की केवल एक बेटी अनीता है। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर सुनील अक्सर अपनी सौतेली मां रंभा व पिता राजेंद्र से 15 दिनों से विवाद कर रहा था। सुनील को डर था कि उसकी सौतेली बहन पूरी जायजाद अकेले ले लेगी।