पुलिस के मुताबिक महिला ने बच्चों की पढ़ाई के बीते साल अप्रैल महीने में एक ट्यूटर रखा। रूटीन में ट्यूटर भी बच्चों को पढ़ाने के लिए घर आता था। एक दिन महिला घर के बाथरूम में नहा रही थी इसी बीच आरोपी ने मोबाइल पर उसकी नहाते हुए वीडियो क्लीप बना डाली।
महिला इस बात से अनजान थी। मौका देखकर आरोपी ने महिला को वह क्लीप दिखाई और वायरल करने की धमकी दी। उसकी बातों से महिला डर गई और लोक लाज की वजह से चुप रही।
आरोप है कि इस पर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में आरोपी महिला के बच्चों को ट्यूशन नहीं पढ़ाता।
महिला ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में शिकायत की। उधर, एएसपी मनमोहन ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।