फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महाप्रबंधक की मारुति कार उड़ा ले गए शातिर, नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 23 Mar 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हमीरपुर में शातिर पूर्व महाप्रबंधक की मारुति कार को उड़ा ले गए हैं। कार मालिक ने पुलिस थाना हमीरपुर में चोरी की शिकायत दी है। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक हीरानगर से मारुति कार चोरी होने से इलाके के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन


हीरानगर के रहने वाले ज्ञान चंद विद्यार्थी ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने अपनी कार हीरानगर में घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन 21 मार्च की सुबह जब उठकर देखा तो कार घर के बाहर नहीं थी। इस पर उन्होंने आसपास कार को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कार कहीं भी नजर नहीं आई।

जिसके बाद उन्होंने चोरी के शक पर पुलिस थाना हमीरपुर में सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस चोरी हुई कार का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


हीरानगर में ही उपायुक्त का निवास है। वार्ड नंबर एक अणु में पुलिस अधीक्षक का निवास है। शहर के मुख्य क्षेत्र से कार चोरी होने के बाद लोगों में दहशत है।

इससे पहले पुलिस थाना हमीरपुर के समीप वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर दस में भी लाखों की चोरियों हो चुकी हैं। अभी तक पुलिस मामले का पटाक्षेप नहीं कर पाई। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

अस्पताल से चोरों ने दिन दिहाड़े उड़ाई स्वीफ्ट कार

पांवटा अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार पर अज्ञात शातिरों ने हाथ साफ कर दिया। दिन दिहाड़े स्वीफ्ट कार चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
 
बता दें कि यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पार्किंग स्थल के गेट पर सुरक्षा गार्ड भी हमेशा तैनात रहते हैं। इसके बावजूद भी वीरवार को शातिर चोर फिल्मी अंदाज में तीसरी आंख और सुरक्षा कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर कार ले उड़े। कार चोरी होने की बात सामने आते ही सिविल अस्पताल पांवटा में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पांवटा अस्पताल में मेडिकल स्टोर के संचालक निशु गर्ग सुबह 11 बजे अपनी सफेद रंग की स्वीफ्ट कार पीबी-11 बीटी 8769 पार्क कर मेडिकल स्टोर में चले गए थे। जब साढे़ 12 बजे मोबाइल पर बात करते हुए वह बाहर परिसर की ओर निकले तो उन्हें अपनी कार गायब मिली।

यहां-वहां देखने के बाद भी जब उन्हें कार नजर नहीं आई तो उनके हाथ पैर फूल गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। सीसीटीवी की सभी फुटेज उन्होंने अपने कब्जे में ले ली है। यही नहीं हरियाणा व उत्तराखंड सीमा से लगते बैरियरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

अज्ञात चोरों ने थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर कार चोरी कर पुलिस को भी चुनौती दे डाली है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पड़ोसी सीमा पर लगे बैरियरों पर भी सूचित कर दिया गया है। जल्द ही वाहन चोरी के आरोपी को धर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें