फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल्टो कार के खाई में गिरने से पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिले के सुदंरनगर क्षेत्र में सलापड-कंदार सड़क पर रविवार सुबह दस बजे एक आल्टो कार के खाई में लुढ़क जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दंपति व भाई-बहन शामिल है। इनमें से दो लोग सुंदरनगर उपमंडल तथा तीन बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कार में फंसे हुए पांचों लोगों को कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के मारकंडेय की रहने वाली नीबा देवी (26) पत्नी सुनील कुमार रविवार सुबह अपने मायके कंदार जा रही थी। सलापड़ में उसका भाई धर्म सिंह (30) पुत्र अशोक कुमार आल्टो कार एचपी24बी-2839 लेकर नीबा देवी को लेने आया हुआ था।

सलापड़ में ही दंपति लेखराम (49) व कृष्णी देवी (45) निवासी मलोखर, बिलासपुर तथा राम लाल(53) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी स्नीहन, सुंदरनगर ने कार में लिफ्ट ली। इनमें से दंपति कंदार में किसी मंदिर में देव दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार फौरी सहायता

कंदार से करीब दो किलोमीटर पीछे एक तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोग सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे में राम लाल व धर्म सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अस्पताल ले जाते वक्त बार नीबा देवी व राम लाल की रास्ते में मौत हो गई। घायल लेखराम ने सुंदरनगर अस्पताल में दम तोड़ा। सूचना मिलने ही थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास व पुलिस चौकी सलापड़ के प्रभारी बृज लाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे।

एसडीएम सुंदरनगर एचएस राणा ने बताया प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता के तौर पर 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच आंरभ कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें