फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने कुचल दिया राहगीर, फरार

Sat, 04 Oct 2014 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना क्षेत्र के बहडाला में अज्ञात कार ने एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे में इसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान परसन सिंह निवासी बहडाला के रूप में हुई हैं। हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के सुबह छह बजे बहडाला निवासी परसन सिंह सड़क पार कर रहा था।

तभी नंगल की ओर से आ रही अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर दे मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं और फरार वाहन की तलाश जारी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें