फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की बलि देने की सूचना से हड़कंप

Sat, 04 Oct 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में शुक्रवार की रात एक बच्चे (13 वर्ष) की परिजनों द्वारा बलि देने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोन पर मिली बलि की सूचना
घटनाक्रम के अनुसार रामनगर कालोनी में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को फोन कर बच्चे की बलि देने की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।

पूछताछ के बाद परिजन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी दरबान सिंह पंवार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


प्रथमदृष्टया उन्होंने बलि देने की बात से भी इंकार किया है, हालांकि उन्होंने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले बच्चे की बलि देने और पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना के संबंध में देर रात तक लोगों में तरह-तरह की चरचा होती रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें