हिमाचल के धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बसाल पुल के पास ट्रक और दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक और कारों की टक्कर से एक कार पुल पर लटक गई है। हादसे के बाद हाईवे पर सड़क के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। उधर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम ऊना से अंब जा रहा ट्रक जब बसाल पुल पर पहुंचा, इसी दौरान अंब की ओर से आ रही दो कारें ट्रक से जा टकराईं। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।