फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से चाची, भतीजे की मौत

Mon, 29 Sep 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू/ त्यूनी (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
अटाल-त्यूनी सड़क मार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से चाची-भतीजे की मौत हो गई है। हादसे में कार सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चौपाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सतपाल (35) पुत्र परमानंद निवासी संठा देवत गांव तहसील चौपाल, हिमाचल प्रदेश रोडवेज में चालक हैं। वह अपनी पत्नी रीता देवी (33) और भतीजे यूलक्ष्य (16) पुत्र चमन सिंह के साथ रिश्तेदारी में रोहड़ू गए थे।

शनिवार रात वे पत्नी और भतीजे के साथ कार से लौट रहे थे। बताया जा रहा है अटाल-त्यूनी मोटर मार्ग पर छिनारी खड्ड के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


देर रात दुर्घटना की किसी को खबर नहीं लगी। रविवार सुबह करीब आठ बजे लोगों को कार नजर आई। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें