फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से चेहरा कुचलकर किशोर की हत्या

Mon, 29 Sep 2014 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जैतपुर इलाके में ईंट से किशोर का सिर व चेहरा कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। किशोर का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। उसकी हत्या कई दिन पहले की गई थी और शव सड़-गल चुका था। रविवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर की गड्ढा कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत है। इस बिल्डिंग में एक करीब वर्ष से निर्माण कार्य रुका हुआ है। पुलिस को रविवार सुबह एक व्यक्ति ने बिल्डिंग में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना दी।

शव सड़-गल चुका था। छानबीन के बाद मृतक की पहचान गड्ढा कॉलोनी में निवासी आसिफ (16) के रूप में हुई। वह अपने परिवार का इकलौता था। आसिफ के पिता अब्दुल रहमान फर्नीचर फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आसिफ 24 सितंबर को घर से गायब हुआ था। परिजनों ने 26 सितंबर को जैतपुर थाने में आसिफ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या  के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें