फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, युवक की मौके पर मौत, तीन घायल

Thu, 16 Oct 2014 06:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिला में रायसन के समीप सड़क में कार पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हुए छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात कार में सवार होकर चार युवक मनाली की तरफ जा रहे थे। जब वह रायसन के समीप पहुंचे अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। चालक ने गाय की टक्कर से बचने के लिए ब्रैक मारकर बचने का प्रयास किया।

लेकिन कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही ट गई। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि हादसा गाय के अचानक सामने आने से पेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारे गए युवक की पहचान शिमला चिड़गांव के दोगरी मथाना के 18 वर्षीय नवजोत के रूप में हुई है। जबकि कार में सवार अन्य युवकों की पहचान चालक अकिंत, दिनेश और यक्ष के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कर परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें