फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Thu, 17 Jul 2014 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला(किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से जख्मी चालक को आईजीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को ऑल्टो कार संख्या एचपी 25 ए 1928 रिकांगपिओ पांगी सड़क मार्ग पर पांगी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पांगी की कोयंग खड्ड के पास चालक के नियंत्रण खो दिया।

इससे कार करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में राम कुमार 31 साल निवासी पांगी व एक अन्य व्यक्ति सोम कृष्ण 53 साल निवासी पांगी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक जोगिंद्र कुमार 35 साल और मृतक सोम कृष्ण के 16 साल के बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए रिकांगपिओ लाया गया। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटनास्थल का दौरा किया उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि मृतक के परिजनों को दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत जारी की गई है। उधर, विधान सभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें