सेना में नौकरी के लिए जुनगा में चल रही भर्ती को देकर वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा लिया गया है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा बीसीएस के पास हुआ। युवक की पहचान कपिल (25) निवासी पट्टीधार घणाहट्टी के तौर पर हुई है। यह कार चला रहा था। कार में इसके तीन दोस्त भी सवार थे।
इनमें परवेज कुमार (18) मांजू तहसील अर्की जिला सोलन, कमलजीत (18) गांव कारल , कुनिहार जिला सोलन और भूपेंद्र (18) निवासी गांव जलाणा अर्की सोलन घायल हुए हैं। ये तीन युवक जुंगा में चली रही भर्ती के बाद घर लौट रहे थे।
गाड़ी कपिल चला रहा था। जैसे ही बीसीएस के पास पहुंचे कि एक पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम रविवार को होगा। थाना न्यू शिमला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।