फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः खाई में गिरी बस, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में एक प्राइवेट बस करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे हुआ ये हादसा मंडी के छतरी क्षेत्र के बिठुआ गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 17 लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में अभी तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मृतक संतराम बस चालक था। इसकी अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं, हादसे में बाकी 16 लोग गंभीर रूप से जख्मी है। इन्हें आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, तीन घायलों को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
विज्ञापन

करसोग से आनी जा रही थी बस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे निजी बस एचपी 66-1431 करसोग बस स्टैंड से वाया छतरी होते हुए आनी के लिए रवाना हुई। छतरी से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर बिठुआं के पास निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बस के टुकड़े-टुकड़े हो गए। छतरी व बिठुआं गांव के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर खाई से घायलों को निकाला और 108 एंबुलेंस से आनी अस्पताल पहुंचा। गंभीर रूप से घायल बस चालक संत राम(40) निवासी मलाहर करसोग की आनी अस्पताल में मौत हो गई।

घायल राजेश कुमार व जय राम को आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर कर दिया गया। जबकि 13 घायल आनी अस्पताल में दाखिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें