फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वही स्टाइल, वही टाइम और लाखों ले उड़े ये बदमाश

Fri, 28 Mar 2014 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब क्षेत्र के सैनवाला मुबारिकपुर गांव में चोर घरवालों को कमरे में बंद कर दो लाख नकद और करीब तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात थी। पुलिस के अनुसार बीती रात चोरों ने प्रेम कुमार के घर सेंध लगा डाली। चोरों ने पहले कमरों की कुंडी बाहर से रस्सी से बांध दी, ताकि घर का कोई सदस्य बाहर न आ सके।
विज्ञापन


इसके बाद नगदी व गहने साफ कर दिए। घर से सोने का हार, चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठी, नाक की नथ और कुंडल गायब किए गए। साथ ही 2 लाख नकद भी चोरी कर डाले।

पुलिस के मुताबिक 22 फरवरी को प्रेम कुमार के पुत्र सुरेंद्र पाल की शादी हुई थी। धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे को यह नगदी रखी थी। हालांकि, घरवालों को चोरी की घटना का पता सुबह चला। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुनार के घर से भी उड़ाई थी ज्वैलरी

इससे पहले 23 मार्च को माजरा के ही सुनार अमित वर्मा के घर से भी चोर लाखों की नकदी और ज्वेलरी उड़ा चुके हैं।

यहां पर भी बदमाशों ने कुछ इसी तरह गहने व नगदी साफ की थी। अभी यह वारदात सुलझी भी नहीं थी कि बदमाश एक और वारदात अंजाम दे गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें