फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खाना लाने से मना किया तो लगा ली फांसी!

Fri, 28 Mar 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में असिस्टेंट मैनेजर ने बुधवार रात मामूली बात पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह दिल्ली टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीटीडीसी) में नौकरी करता था।
विज्ञापन


गोविंदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, मगर बचा नहीं सकी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:चांदनी चौक के प्रत्याशी ने फाड़ी महिला कांस्टेबल की वर्दी!

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी ओमप्रकाश (30) गोविंदपुरी की गली नंबर-नौ में किराये पर रहता था। उनके परिवार में पत्नी व तीन छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात को ओमप्रकाश ऑफिस से घर पहुंचा। उसने पत्नी से बाहर से खाना लाने के लिए कहा। पत्नी बाहर से खाना लाने पर आनाकानी करने लगी। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। हालांकि बाद में पत्नी खाना लेने चली गई थी। जैसे ही पत्नी घर से खाना लेने निकली ओमप्रकाश बाथरूम में गया और उसके बाद कमरे में जाकर पंखे से फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें:6 महीने पहले की पिटाई का बदला, हत्या कर लिया

पत्नी खाना लेकर वापस लौटी तो उसने शोर मचाया। पड़ोसियों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और रात 8:50 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाई और उसे तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर ले गई लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पति और पत्नी के बीच ऐसी क्या बात हुई कि ओमप्रकाश ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें