फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ी कर खाई में कूद गया बीएससी का छात्र

Tue, 10 Jun 2014 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के एक छात्र ने खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह छात्र निशांत व्यास बीएससी एग्रीकल्चर का स्टूडेंट था। इसने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
विज्ञापन


इसने न्यूगल कैफे के स्कैंडल प्वाइंट से खाई में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार निशांत व्यास (21) निवासी मझैरनू (पंचरुखी) मंगलवार सुबह अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह अपने दोस्त के पास घुग्घर जा रहा है।

उसका मंगलवार को कृषि विवि में वाइवा का साक्षात्कार भी था। जब वह विवि साक्षात्कार के लिए नहीं पहुंचा तो उसके दोस्तों ने ढूंढना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके परिजन भी उसे ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


उसकी बाइक और बैग न्यूगल कैफे के पास पड़ा मिला और वह साथ लगती खाई के नीचे गिरा था। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया में छात्र की मौत छलांग लगाने से हुई है। उसकी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर में लगी चोटें हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें