फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार की रिश्वत लेते एसडीओ, जेई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिला के भोरंज में विजिलेंस ने आईपीएच विभाग के एसडीओ और जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों को स्टेट विजिलेंस की टीम ने उस समय हिरासत में लिया जब वह पैमेंट रिलीज करवाने को लेकर ठेकेदार से यह रकम ऐंठ रहे थे। डीएसपी विजिलेंस मंडी मनोहर लाल मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने 40 हजार की रकम को कब्जे में ले लिया है। शिकायकर्ता के अनुसार वह दोनों अधिकारियों को इससे पहले 15 हजार रूपए की रकम दे चुका था। बावजूद इसके अधिकारी 40 हजार रूपए देने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर उसे कई प्रकार से डराया और धमकाया भी जा रहा था।

बुधवार को विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर केसीसी बैंक में दबिश दी जहां पर ठेकेदार अकाउंट से पैसे निकालकर दोनों अधिकारियों को दिए। एसडीओ राजीव जसवाल मूल रूप से हमीरपुर जिला का ही रहने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पेमेंट के लिए कई दिनों से घुमा रहे थे

विजिलेंस के अनुसार दोनों अधिकारी ठेकेदार को एक लाख रूपए के काम की पैमेंट रिलीज करवाने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहे थे ओर उसे कई दिनों में अपने दफ्तर में घुमा रहे थे।

पहले ठेकेदार ने 15 हजार की रकम अधिकारियों दी और सोचा की शायद उसके काम की पेमेंट रिलीज हो जाएगी। मगर अब अधिकारी उससे 40 हजार की मांग करने लगे। इससे तंग आकर ठेकेदार बलबीर ने पूरे मामले की सूचना स्टेट विजिलेंस को दी।

मंगलवार दोपहर ठेकेदार ने दोनों अधिकारियों को तरकवाड़ी स्थित केसीसी बैंक में बुलाया और अकाउंट से 40 हजार रूपए की रकम निकाली। अधिकारियों ने जैसे ही रकम अपने पास ली पहले से ही मौके पर खड़ी विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें