फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बेटी की नाबालिग दोस्त से किया रेप

Wed, 02 Jul 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित तमिल कालोनी में पड़ोसी ने बच्ची के साथ दुराचार किया। इस बात की जानकारी मिलते ही लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की, लेकिन बाद में वह भाग निकला।
विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तो बच्ची का मेडिकल कराने के बाद सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल रही थी पड़ोसी बच्ची

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात कालोनी का ही एक व्यक्ति नशे में धुत होकर कालोनी पहुंचा। इस दौरान पड़ोसी बच्ची उसकी बेटी के साथ खेल रही थी। उसने अपनी बेटी को वहां से भगा दिया और पड़ोसी बच्ची के साथ दुराचार किया।

परिजन उसे तलाशते हुए उस व्यक्ति के घर पहुंचे और आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच वह किसी तरह भाग निकला।

दुराचार पीड़िता भी डरकर वहां से भाग गई और पूरी रात कालोनी के बाहर छिपी रही। मामला पुलिस तक पहुंचा तो बच्ची की तलाश कर ली गई। वहीं, मंगलवार देर शाम सेक्टर-21 चौकी पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें