फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगल में सो रहे दोस्त की पीठ पर दाग दी गोली

Sat, 25 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी दोस्त एक साथ सो रहे थे कि अचानक रात को एक दोस्त जाग गया और अपनी पिस्टल से दूसरे की पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के बद्दी का है।
विज्ञापन


यहां छत पर सो रहे पांच दोस्तों में से एक ने शुक्रवार रात तीन बजे बिस्तर से उठकर अपने साथी की पीठ पर गोली दाग दी और फरार हो गया। किराये के कमरे में रहने वाले पवन और भानू प्रताप की चार दिन पहले राशन को लेकर कहासुनी हुई थी।

पवन उस दिन से भीतर ही भीतर भानू को मारने की साजिश में जुट गया था। आखिरकार शनिवार देर रात पवन ने पहले से तकिये के नीचे छिपाकर रखी बिना लाइसेंस की पिस्टल से भानू पर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर बाकी लोग भी उठ गए और भानू को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


भानू की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पवन और भानू उत्तर प्रदेश के बदाऊं जिले के दिनावर गांव के रहने वाले हैं। दोनों युवक एक ही ठेकेदार के पास काम करते हैं। उधर, बिना लाइसेंस की पिस्टल रखने पर पुलिस अलर्ट है।

घटना की सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस ने रात को ही बिलांवाली में दबिश दे दी लेकिन पवन का कहीं सुराग नहीं मिला। एसपी जी. शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पवन की तलाश जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें