फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 01 Feb 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट की परीक्षा में फेल होने पर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाहन-कालाअंब सड़क मार्ग पर शहर से छह किलोमीटर दूर आमवाला गांव में 19 साल के युवक ने घर पर ही फंदा लगाया। वह घर पर अकेला ही था। 

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नीट परीक्षा में कामयाबी न मिलने के कारण युवक परेशान था। लिहाजा, युवक ने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान वैभव कुमार (19) पुत्र सुशील कुमार के तौर पर हुई है। वैभव को मेडिकल कॉलेज भी लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीट की परीक्षा में कामयाबी न मिलने के कारण युवक परेशान था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें