फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के युवक ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या

Fri, 21 Dec 2018 06:29 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक शहर परवाणू में एक युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भूषण चौहान उर्फ विक्की (22) वर्ष पुत्र भूतेश्वर निवासी मंडी परवाणू के सेक्टर-1 में किराये के मकान में रहता था।

विज्ञापन


वीरवार शाम को वह अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। इसके बाद इस बारे में लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच को शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम ईएसआई अस्पताल परवाणू में करवाया जा रहा है और पुलिस इस मामले में छानबीन कर रहीं है।

एसएचओ पुलिस थाना परवाणू श्याम तोमर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को फिलहाल कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें