फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिसकर्मी बनकर ईराकी नागरिक से 4000 डॉलर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मी बता
विज्ञापन

विदेशी से 4000 डॉलर ठगे
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में नकली पुलिसकर्मी बनकर विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने के मामले लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए आए ईराकी नागरिक बगदाद (ईराक) निवासी सैयद दाउद से जुड़ा हुआ है। तीन दिसंबर को वीजा-पासपोर्ट चेक करवाने के बहाने कार सवार चार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर तलाशी के नाम पर पीड़ित के बैग से 4000 डॉलर निकाल लिए। बृहस्पतिवार देर रात पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बीते दो माह में यह इस तरह की पांचवीं वारदात है।
विज्ञापन

मेडिकल वीजा पर गुरुग्राम आया सैयद दाउद 3 दिसंबर की शाम करीब होटल से अस्पताल आने के लिए निकला था। उसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पासपोर्ट और वीजा दिखाने को कहा। आरोप है कि बैग की तलाशी लेने के दौरान चार हजार डॉलर चुरा लिए। पीड़ित को रकम चोरी होने का पता अस्पताल के अंदर बिल काउंटर पर फीस जमा कराते वक्त चला। बैग में डॉलर नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दी तो उसने पुलिस में कार्रवाई कराने की बजाय मामला भूल जाने को कहा। पुलिस ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया। होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें