फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर बापू की प्रतिमा के सामने भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Fri, 02 Oct 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 गांधी जयंती पर शुक्रवार को घुमारवीं में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बापू की प्रतिमा के सामने ही हिंसक झड़प हो गई। दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक-दूसरे पर जमकर मुक्के बरसाए। मामला इतना बढ़ा कि बीच-बचाव के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्ष के बयानों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने गांधी जयंती पर नगर परिषद और अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करना था।

विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच करीब सवा दस बजे भाजपा नेता जिला फेडरेशन अध्यक्ष महेंद्र पाल रतवान समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस पर कांग्रेस नेता एवं पार्षद श्याम शर्मा ने विरोध दर्ज किया तो दोनों के बीच पहले बहस और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। घुमारवीं थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें