फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा बिस्क्टि, जिसे खाने से डरेंगे आप!

Thu, 26 Jun 2014 06:16 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कि जो कि राह चलते लोगों को नशे का बिस्किट खिलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार उक्त शख्स कई लोगों के साथ इसी तरह से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन


मामला शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र का है जहां पर पुलिस ने नेपाली मूल के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमाचल में ही नहीं अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का तीस वर्षीय अनिल ठेकेदारों को फोन कर मजदूर उपलब्ध करवाने के बहाने पैसे लेकर मिलने बुलाता था। इसी दौरान वह उन्हें नशे के बिस्किट खिलाकर लूट लेता था।
विज्ञापन



आरोपी व्यक्ति कई अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस को मामले की सूचना नेपाली मूल के ही एक अन्य व्यक्ति मान सिंह से मिली। खुद लूट का शिकार होने के बाद मान सिंह ने ही पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा है।

आरोपी व्यक्ति अन्य कई राज्यों में भी नशे के बिस्किट खिलाकर लूटपाट कर चुका है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में आरोपी से कई मामलों का खुलासा हो सकता है। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि नेपाली व्यक्ति नशे के बिस्किट खिलाकर लोगों को लूटता था। आरोपी कई अन्य राज्यों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी को गिरफतार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें