फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन तक बंधक बनाकर युवती से की छेड़छाड़

Thu, 26 Jun 2014 03:51 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के एक गांव से अपहृत हुई 16 वर्षीय किशोरी बदमाशों के चंगुल से भाग निकली।
विज्ञापन


रास्ते में उसने फोनकर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे दिल्ली ले आए। परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित नौंवीं कक्षा की छात्रा है और 15 दिन पहले उसका अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के पिता का कहना है कि 10 जून को उनकी बेटी बिलासपुर कस्बे में किसी काम से गई थी।

वहां से घर पैदल लौट रही थी। उसी समय कार सवार कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। शाम तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बदमाशों के चंगुल से छूटी छात्रा ने बताया कि अपहरणकर्ता पड़ोस के गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने उसे बांधकर रखा था।

पीड़िता ने बताया कि रोज उसके साथ मारपीट और अभद्रता की जाती थी। बदमाशों ने अपहरण की वजह नहीं बताई। पुलिस ने तीन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी बरामद हो गई और जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें