फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता पिता से मिलने जा रहा था, रास्ते में मिली मौत

Wed, 08 Oct 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिला के देहरा ज्वाली राजमार्ग पर नगरोटा सूरियां के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बासा निवासी सौरभ (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सौरभ बासा से अपने मौसेरे भाई अतुल के साथ उसकी बाइक पर पीछे बैठ कर नगरोटा सूरियां जा रहा था।

नगरोटा सूरियां से मात्र 600 मीटर दूरी पर तीखे मोड़ पर अचानक सामने से निजी बस आती देख अतुल हड़बड़ा गया और संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक से गिर गए।

अतुल को तो कोई खरोंच तक नहीं आई, लेकिन सौरभ बाइक के साथ घिसटता हुआ काफी दूर चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अतुल ने बताया कि सौरभ के पिता राम सिंह दिल्ली में एक कंपनी में काम करते हैं।

सौरभ भी अपने माता पिता से मिलने दिल्ली जा रहा था और वह उसे नगरोटा सूरियां में बस में बिठाने के लिए बाइक पर ले जा रहा था। सौरभ नगरोटा सूरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें