हमीरपुर के बिझड़ी से धोड़ी धवीरी सड़क मार्ग पर स्थित बाड़ा के पास एक बाइक ट्रक से जा टकटाई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक एप्लायड फॉर पल्सर बाइक ट्रक नंबर एचपी 74-9407 से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार सूरज उर्फ मनू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी समैला व रजत पुत्र रमेश चंद निवासी करनेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार तेज गति में थे। हालांकि ट्रक चालक ने बाइक को बचाने का काफी प्रयास किया।
लेकिन इस दौरान बाइक चालक सूरज उर्फ मनू अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक स्किड़ हो गई और ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार चालक ट्रक की चपेट में आ गया। जबकि दूसरा सड़क पर जा गिरा।
वहीं पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों बाइक सवारों के शवों को पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। उधर, डीएसपी राजेंद्र सिंह जसवाल ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुट गई है।