फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक ने ऑनलाइन जुए में हरा दिए खाताधारकों के 70 लाख, गिरफ्तार

Fri, 05 Nov 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

एएसपी कुल्लू सागर चंद ने कहा कि पुलिस के पास बैंक में राशि रखने वाले लोगों की शिकायतें लगातार आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुल राशि कितनी है इसका खुलासा बैंक से मांगी डिटेल से लगेगा। आरोपी मैनेजर से पुलिस की एक टीम कड़ी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन जुआ (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ दोहरानाला में ग्रामीण बैंक शाखा के मैनेजर ने 21 खाताधारकों के 70 लाख रुपये ऑनलाइन जुए में हरा दिए। इससे खाताधारकों में हड़कंप मच गया है। यह राशि उन उपभोक्ताओं की है, जिन्हें पैसे निकालने के बाद संदेश नहीं आता है। मैनेजर ने गड़बड़झाला कैसे किया। यह फिलहाल जांच का विषय है। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह घपला करोड़ों तक पहुंच सकता है। पुलिस ने शिकायतकर्ता 21 लोगों की राशि का ब्योरा बैंक से मांगा है। पुलिस में शिकायत के आधार पर अभी तक 70 लाख की राशि का घपला सामने आया है। बैंक के मैनेजर की ओर से ग्राहकों की लाखों की राशि को जुए में हराने से दूसरे बैंकों के उपभोक्ताओं में भी हड़कंप है। एएसपी कुल्लू सागर चंद ने कहा कि पुलिस के पास बैंक में राशि रखने वाले लोगों की शिकायतें लगातार आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुल राशि कितनी है इसका खुलासा बैंक से मांगी डिटेल से लगेगा। आरोपी मैनेजर से पुलिस की एक टीम कड़ी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें