फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर चैकिंग के दौरान चोरों ने किया पुलिस पर हमला, गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोजनगर/परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन में भोजनगर- मल्ला मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। बुधवार देर रात करीब बारह बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

 
नाकाबंदी के दौरान रात को पुलिस वाहनों को रोककर चेक कर रही थी। इसी दौरान कुमारहट्टी की तरफ से आ रही कार को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो शातिरों ने नाका तोड़ कर कार भगा दी और कार आगे जाकर बैरिकेड्स से जोर से टकराई।

जब पुलिस कर्मी उन्हें काबू करने के लिए दौड़े तो कार में सवार दोनों शातिरों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। वहीं एक पुलिस कर्मी पर तेजधार हथियार और रॉड के साथ वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मी लहुलूहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने बाकी जगहों पर भी नाकेबंदी कर दी और वीरवार दोपहर बाद आरोपियों को धर दबोचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भागते वक्त दोनों शातिरों ने हवाई फायर भी किए। वहीं, पुलिस इस बात को नकार रही है।
विज्ञापन

कार में डीजल के भरे कैन, चोर थे दोनों शातिर

मारपीट में एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक कार में डीजल के कैन भरे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें डीजल से भरा कैन निकला।

हिमाचल और हरियाणा टीम की संयुक्त कार्रवाई  
सूचना मिलते ही डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान और पिंजौर एसएचओ मौके पर पहुंचे। हरियाणा पुलिस को अलर्ट कर दिया और सभी बाऊंडरी वाले मार्ग सीज कर दिए गए। पुलिस ने हमलावरों के हुलिए और गाड़ी के नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की। दोपहर बाद पुलिस ने आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
 
24 घंटे के अंदर पकड़ा
डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर पकड़ लिया है। आरोपियों की शिनाख्त शांतनु 32 पुत्र बल बहादुर निवासी शामती, सोलन और राकेश 28 पुत्र ईश्वर निवासी गंव डमरोग, सोलन के रूप में की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें