फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली विक्रेता पर चाकू से हमला, ये है वजह

Tue, 24 Dec 2019 01:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के बड़वास में मछली विक्रेता पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। राजवन पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 शिकायतकर्ता  समीर पुत्र अमीर हासन निवासी कुंजा कुल्हाल उत्तराखंड अपनी मोटरसाइकिल पर मछलियां बेचने कफोटा की तरफ जा रहा था। एनएच-707 पर बड़वास के नजदीक तिलयानी सड़क पर इसका पड़ोसी अब्दुल रहमान भी खड़ा था।

इसी दौरान दोनों में मछली बेचने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अब्दुल रहमान ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसी दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राजवन पुलिस थाना में सूचना दी गई। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब  सोमदत्त ने बताया कि सूचना मिली थी और एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें