फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बैंक में छिपकर करता रहा लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के सबसे व्यस्त व सुरक्षित माने जाने वाले माल रोड़ पर स्थित सेंट्रल बैंक में चोर पूरी दो रातों तक रहा और चोरी के लिए हर मुमकिन कोशिश की। मगर बावजूद इसके बैंकों में सुरक्षा इंतजाम इतने नाकाफी थे कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


यह वारदात मालरोड पर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के स्ट्रांग रूम और रिज पर एसबीआई के एटीएम में की गई। वारदात के पीछे एक ही गिरोह का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।

सेंट्रल बैंक से मिली सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ है कि चोर पूरी दो रातों तक बैंक में मौजूद था। शिमला पुलिस ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा को लेकर बीते सप्ताह ही बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी लेकिन यह मात्र औपचारिक बन कर रह गई। इन वारदातों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बैंक सुरक्षा को लेकर कितने सजग हैं?
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश

सेंट्रल बैंक की ओर से सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली की उनके बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास हुआ है। बैंक का सफाई कर्मचारी सबसे पहले दाखिल हुआ यहां चारों तरफ बिखरे सामान को देखकर उसने प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू की। आरोपी खिड़की की ग्रिल तोड़कर बैंक के किचन में दाखिल हुआ। यहां से दरवाजा खोल कर बैंक के भीतर आ गया। यहां दो जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। आरोपी ने दोनों सीसीटीवी कैमरों को छत की ओर मोड़ दिया।

इससे पहले आरोपी ने सिक्योरिटी सिस्टम अलार्म की तारें काट डाली थी। आरोपी ने सिर पर हुड डाल रखा था ताकि उसका चेहरा न दिखें। इसके बाद आरोपी ने स्ट्रांग रूम की ओर रूख किया।

सारी रात एटीएम काटने लगा रहा शातिर

हथोड़ी, पेचकस, कटर और चाकू की मदद से उसे खोलने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहा। इसके बाद आरोपी ने बैंक में रखी फोटोस्टेट मशीन को टेबल से उतारा और उस टेबल को लेकर स्ट्रांग रूम के बाहर पहुंचा।

टेबल पर चढ़ कर आरोपी ने स्ट्रांग रूम के वेटिलेंटर से भीतर दाखिल होने की कोशिश की। उसमें लगी ग्रिल को उखाड़ा गया लेकिन उस जगह से वह भीतर दाखिल नहीं हो पाया। सारी रात स्ट्रांग रूम को तोड़ने में नाकाम रहा आरोपी सुबह चार बजकर बीस मिनट पर खिड़की के रास्ते ही बाहर आ गया और गलियों से होता हुआ मालरोड़ पर पहुंच गया।

आरोपी को इस बात का अंदेशा था कि पुलिस उसे रास्ते में पकड़ सकती है लिहाजा उसने बैंक में ही हथौड़ा, पेचकस और चाकू छोड़ दिया। आरोपी बैंक के भीतर शनिवार को आया था लेकिन यह कितने बजे दाखिल हुआ वीडियो फुटेज में इसका जिक्र नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसबीआई का एटीएम भी तोड़ा

अभी पुलिस सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में जाकर तफ्तीश ही कर रही थी कि करीब साढ़े दस बजे उन्हें कॉल आया कि रिज पर लगे स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को भी तोड़ा गया है।

यह एटीएम रिज से नीचे एक सुनसान गली में लगा हुआ है। यहां सुरक्षा को कोई इंतजाम नहीं है। चोर ने सबसे पहले सिक्योरिटी सिस्टम की तारे काट दी उसके बाद एटीएम को खोलने की कोशिश की लेकिन उससे कैश बाक्स नहीं खुल पाया।

पुलिस ने जब बैंक से वीडियो फुटेज की डिमांड की तो जवाब मिला कि जो एटीएम की सिक्योरिटी को एजेंसी देखती है वह शहर से बाहर है। लिहाजा फुटेज उन्हीं के आने के बाद मिल पाएगी। एटीएम में इन बिल्ट सीसीटीवी रहता है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी की फोटो यहां कैद हुई हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें