फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में काटे दो एटीएम, 29 लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बदमाशों ने एक रात में दो एटीएम काट डाले। जिला के सरहदी क्षेत्र मैहतपुर तथा संतोषढ़ के बाजार में स्थित राष्ट्रीकृत बैंक की दो शाखाओं से नकाबपोश शातिरबड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एटीएम मशीनों को तोड़कर उनमें रखे 29 लाख 42 हजार 600 रुपये की मोटी रकम लूटकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


ऊना पुलिस बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक बुधवार बड़े सवेरे तकरीबन पौने चार बजे एक गाड़ी नंगल की ओर से आकर एटीएम के सामने रुकी।

उसमें से दो नकाबपोश शातिर बाहर निकले और सीसीटीवी कैमरे के लैंस पर कुछ स्प्रे करने के बाद गैस कटर से मशीन को काटने लगे। कुछ ही पलों के अंदर एटीएम मशीन का दरवाजा काटकर उसमें रखा सारा कैश निकालकर गाड़ी से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेहतपुर शाखा में भी चोरी

मैहतपुर शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम कुमार के मुताबिक एटीएम मशीन से स्थानीय बैंक के 11 लाख 89 हजार 200 रुपये की रकम उडाई गई है। इसके बाद लुटेरे संतोषगढ़ स्थित पीएनबी एटीएम चैंबर में पहुंचे।

जहां उन्होंने फिर से गैस कटर से बैंक की शाखा के एटीएम से 17 लाख 53 हजार 400 रुपये की रकम पर शातिरों ने हाथ साफ किया है। चोरी की इस वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ दोनों शाखाओं का दौरा करके जायजा लिया।

फोरेंसिंक टीम के आने तक दोनों एटीएम को सील कर दिया है। मैहतपुर में मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने जो तस्वीरे रिकार्ड की हैं, उसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें