फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लाख रु. से भरा एटीएम उठा ले गए लुटेरे

Sun, 28 Sep 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रक्कड़ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लुटेरे कांगड़ा के कलोहा गांव में एटीएम तोड़कर कैश बाक्स उड़ा ले गए। इसमें छह लाख रुपए कैश थे। आधी रात को रक्कड़ तहसील के कलोहा गांव में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पहले एटीएम के शटर को तोड़ा गया। एक नकाबपोश अंदर घुसा और एटीएम का ऊपरी हिस्सा खोला। इसके कैश बॉक्स को घसीटते हुए बाहर ले गया। सीसीटीवी फुटैज में यह सब कैद हो गया है। शुक्रवार को ही एटीएम में यह धनराशि रखी गई थी। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश एटीएम केबिन में रात 12 बजे घुसा।

एटीएम का ऊपरी हिस्सा तोड़ा। पुलिस के अनुसार लूट में नकाबपोश के साथ बाहर अन्य लुटेरे भी रहे होंगे। पुलिस को एटीएम के बाहर गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक पीएनबी कलोहा पीसी धीमान ने कहा कि एटीएम में छह लाख रुपये थे जिसमें 500 व सौ के नोट थे।। इससे पहले भी चोरों ने दो बार एटीएम और बैंक को लूटने की कोशिश की है।
विज्ञापन


एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नकाबपोश ने रात 12 बजे के आसपास चोरी को अंजाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें