फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूटपाट, वारदात से क्षेत्र में दहशत

Tue, 04 Jun 2019 10:09 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांगड़ा जिले में 15 दिनों के भीतर दो पेट्रोल पंपों के बाद अब दिनदिहाड़े पिस्तौल की नोक पर शिक्षक से लूटपाट हुई है। लुटेरों के बढ़ते हौसलों और पुलिस के खाली हाथ से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


वारदात पंजाब की सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर फतेहपुर उपमंडल की दियाना पंचायत में की गई। लुटेरों के पंजाब फरार होने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

बडियाली सीसे स्कूल के शिक्षक दलजिंद्र सिंह अपने बेटे सारांश और चपरासी दौलत राम के साथ अपनी गाड़ी में स्कूल आ रहे थे। दियाना से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठे पांच हमलावरों ने पानी के बहाने गाड़ी रुकवाई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये सामान छीनकर फरार हुए

सांकेतिक तस्वीर
उन्होंने अपनी गाड़ी का बोनट खोला हुआ था ताकि शक न हो। शिक्षक को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी से बाहर निकाला और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए और पर्स से 10 हजार नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, एक तोला सोने की चेन, दो मोबाइल सहित अन्य सामान छीनकर फरार हो गए।

शिक्षक को घायल अवस्था में छोड़कर लुटेरे गाड़ी की चाबी भी साथ ले गए। पीड़ित दलजिंद्र सिंह ने बताया कि पांच हमलावरों में से दो ने नकाब पहने थे। चपरासी दौलत राम को भी गाड़ी से निकाल धक्का दे दिया जिससे उसकी बाजू फ्रैक्चर हो गई है। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने वारदात की पुष्टि की है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें