उन्होंने अपनी गाड़ी का बोनट खोला हुआ था ताकि शक न हो। शिक्षक को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी से बाहर निकाला और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए और पर्स से 10 हजार नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, एक तोला सोने की चेन, दो मोबाइल सहित अन्य सामान छीनकर फरार हो गए।
शिक्षक को घायल अवस्था में छोड़कर लुटेरे गाड़ी की चाबी भी साथ ले गए। पीड़ित दलजिंद्र सिंह ने बताया कि पांच हमलावरों में से दो ने नकाब पहने थे। चपरासी दौलत राम को भी गाड़ी से निकाल धक्का दे दिया जिससे उसकी बाजू फ्रैक्चर हो गई है। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने वारदात की पुष्टि की है।