फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI को सूचनाएं भेजने वाला सेना का जवान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना की खुफिया सूचनाएं पाकिस्तानी संगठन आईएसआई को भेजने वाले सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जवान सुनित कुमार की हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर से गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


यूपी की एसटीएफ इकाई ने स्थानीय पुलिस और इंटेलीजेंस के साथ मिलकर इसकी गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान पिछले काफी समय से आईएसआई को सेना की खुफिया जानकारी भेज रहा था।

17 अगस्त को एसटीएफ ने आईएसआई के एक अन्य एजेंट आसिफ अली को गिरफ्तार किया था। इसी ने खुलासा किया कि भारत से सेना का ये जवान ही उसे सूचनाएं भेजता था। इसकी पूछताछ के बाद ही इसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बरामद किए लैपटॉप, मोबाइल

जांच एजेंसी ने जवान को गिरफ्तार करने के साथ ही इसके पास से लैपटॉप, कुछ मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है। साथ ही इस जवान को पूछताछ के लिए एसटीएफ अपने साथ भी ले गई है।

अब तक की जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी जवान आईएसआई को सूचनाएं तो भेजता ही था। साथ ही इस संगठन से जुड़े लोगों को जरूरी सामान भी मुहैया करवाता था। इस मामले में कुछ और लोगों के नामों का भी खुलासा हो सकता है।

उधर, आरोपी जवान के पिता व सेना से रिटायर देशराज का कहना है कि बेटे ने सेना में भर्ती होने के लिए काफी मेहनत की है। ऐसे में वह ऐसा काम कभी नहीं करेगा। उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

फेसबुक से खुला राज

एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जवान कुछ समय पहले एक महिला के संपर्क में आया था। इसी दौरान उसने महिला ने सेना की सूचनाएं देने के लिए उसे कहा। ये भी जाल में फंस गया और इसकी बात मान बैठा।

बताया जा रहा है कि ये महिला आईएसआई की एजेंट हैं। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि आखिर कौन कौन सी सूचनाएं इसके साथ शेयर की गई है। जांच एजेंसी और स्‍थानीय पुलिस ने जवान सुनित के घर की भी तलाशी ली है।

20 साल का सुनित 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। तीन दिन पहले ही वह सेना से छुट्टी लेकर पालमपुर स्थित अंद्रेटा में अपने गांव आया था। इसी दौरान जांच एजेंसी ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें