फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Sep 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता केदार सिंह जिंदान की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जिंदान के साथ मारपीट में वह भी शामिल था। उधर इस मामले में दो लोगों को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन


एसआईटी की टीम ने एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में मंगलवार को बकरास क्षेत्र का रुख किया। पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन और लोगों से भी पूछताछ की है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका-ए-वारदात में पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

निष्पक्ष रूप से चल रही जांच: डीजीपी

 पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा है कि शिलाई में केदार सिंह जिंदान की हत्या के मामले की पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। एवीडेंस और सांईटीफिक आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। निष्पक्षता के लिए एसआईटी गठित की है।

जिसमें शिलाई थाना को बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। किसी को वेवजह तंग नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को नाहन नाहन थाना का औचक निरीक्षण किया।

बुधवार को वह मीडिया से भी मुखातिब होंगे। जबकि कोलर पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के साथ ही वह कालाअंब स्थित इंजीनियर कॉलेज में नशा निवारण पर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें