शिमला के टुटू में युवक अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तार तंत्र विद्या से जुड़े हैं।
- फोटो : Demo pic
शिमला के टुटू में युवक अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तार तंत्र विद्या से जुड़े हैं। रातों रात अमीर बनने के काले जादू के अंधविश्वास में सारा खेल खेला गया और अंकुश की जान चली गई। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन्होंने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इस पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ का दौर शुरू हो गया है। प्रारंभिक छानबीन में मामला तंत्र विद्या से जुड़ा लग रहा है।
अंकुश की हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा होना बाकी है। सभी आरोपी जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान बृजलाल (38) महेंद्र सिंह (40) रणवीर सांख्यान (32) और संजीव कुमार (43) के रुप में की गई है।
आरोपियों ने की थी अंकुश की पिटाई
घटना वाले दिन अंकुश और उसका दोस्त मोटरसाइकिल पर बिलासपुर गया था। जहां किसी बात को लेकर इन चारों आरोपियों ने अंकुश की बेरहमी से पिटाई की और उसका मोबाइल और पैसे भी छीन लिए।
किस बात को लेकर आरोपी जान लेने पर उतारू हो गए थे, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो पाएगा। हालांकि यह बात साफ हो चुकी है कि यह मामला तंत्र विद्या से जुड़ा हुआ था। घटना वाले दिन अंकुश को अधमरा कर आरोपी मौके से चले गए।
इसके बाद अंकुश मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के साथ टुटू लौट आया। उसका दोस्त सोलन चला गया। घर आकर अंकुश ने यह बात किसी को नहीं कही। अगली सुबह वह बाथरूम गया, वहां उल्टी की और गिर गया।
तंत्र विद्या से जुड़ा मामला : एएसपी
एएसपी सिटी भजन देव नेगी
परिजनों को लगा कि पैर फिसल गया होगा, इसलिए बेहोश हो हुआ है उसे अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि अंकुश के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इस पर अभिभावकों की शिकायत के आधार पर थाना बालूंगज में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
चार आरोपियों की गिरफ्तारी : एसपी
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय से आरोपियों की जमानत याचिका खारिज होने के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
तंत्र विद्या से जुड़ा मामला : एएसपी
एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि यह तंत्र से जुड़ा हुआ मामला है। रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में यह मामला हुआ है। आरोपियों से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।