महिला की गलत सर्जरी से मौत के मामले में परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश जिला उपभोक्ता फोरम ने अपोलो अस्पताल को दिया है।
महिला ने सिर में ट्यूमर की सर्जरी करवाई थी लेकिन यह सर्जरी गलत तरीके से की गई थी।
इस कारण महिला को दूसरी सर्जरी करवानी पड़ी थी। दक्षिण दिल्ली जिला उपभोक्ता फोरम ने 10.5 लाख रुपये का मुआवजा उत्तराखंड निवासी चंदा देवी के परिजनों को देने का
निर्देश अस्पताल को दिया है। चंदा देवी की लंबी बीमारी के बाद 2015 में मौत हो गई थी। उपभोक्ता फोरम ने फैसले में इस बात पर गौर किया कि अस्पताल में 2002 में चंदा देवी के सिर से ट्यूमर निकालने के लिये ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया था।