फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में बोरियों में मिले पशुओं के कटे अंग, भड़के ग्रामीण

Thu, 02 Jun 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
सिरमौर जिले में नौहराधार से सटे जंगल में कथित तौर पर पशुओं के कटे हुए अंग और हड्डियां बंद बोरी में मिले हैं। इस पर ग्रामीण भड़क गए हैं। नौहराधार पंचायत के दर्जनों लोग संगड़ाह थाना पहुंचे और मामले की छानबीन मांगी। उनका आरोप है कि गोवंशी का एक कटा हुआ सिर भी मिला है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत पर वीरवार को पुलिस टीम जंगल का रुख करेगी। जानकारी के मुताबिक नौहराधार के जमनाला जंगल में ग्रामीणों ने बोरियों में भरी पशुओं की हड्डियां और अन्य अंग देखे। उन्होंने शक जताया कि ग्रामीणों की ओर से जंगलों में छोड़े गए पशुओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने गौ मांस तस्करी होने की भी आशंका जताई।
विज्ञापन

मौके पर जाएगी पुलिस टीम

क्राइम - फोटो : demo pic
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ बोरियों में बंद पशुओं के अंग कुछ ही दिन पहले के हैं। बुधवार को नौहराधार पंचायत के अशोक चौहान, अनिल, विजेंद्र, इंद्रपाल डोगरा, गुमान सिंह, रूपेश, जयपाल, पूर्ण कपिल और अनिल समेत लगभग 40 ग्रामीण संगड़ाह थाना पहुंचे।

ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी है। इस आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। एएसपी विनोद धीमान ने ग्रामीणों की ओर से शिकायत सौंपने की पुष्टि की है।

कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। वीरवार को पुलिस टीम मौके पर जाएगी। संबंधित थाना से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें