फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में रस्सी बांध कर ढांक से गिरा मार डाले 7 गोवंश, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

Sun, 11 Mar 2018 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

मलोथी गांव में गोवंश के साथ क्रू्रता का मामला सामने आया है। यहां पर किसी अंजान शख्स ने सात गाय व बैल को रस्सी से बांधकर पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। जिससे सभी जावनरों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


 इन सभी जानवरों के गले में रस्सी बांधी हुई थी। बताया जा रहा है कि जानवरों को घसीट कर पहाड़ी से नीचे फेंका गया है। बरमाणा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

भयावह मंजर को देख मलोथी गांव के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। गोवंश को ऐसी सुनसान जगह में फेंका गया था जहां किसी का भी आना जाना नहीं था। इस घटना से मलोथी गांव के लोगों में खासा आक्रोश फैल गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

लोगों ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मारे गए सात में से एक बैल के मालिक धर्मपाल ने एक व्यापारी से अपने एक बैल के बदले दो बैल खरीदे थे।

यह खरीद पच्चीस दिन पहले हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस जघन्य अपराध के लिए ऐसे ही कुछ व्यापारियों का हाथ हो सकता है। उधर, पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं का पोस्टमार्टम करने को कहा है।

घटना पर वार्ड मेंबर संतराम ठाकुर ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मवेशियों से क्रूरता करने वालों को फौरन पकड़ा जाना चाहिए। पुलिस अधिकारी केवल सिंह ठाकुर ने बताया कि उक्त मामले में छानबीन कि जा रही है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें