फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

Sun, 22 Jun 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के तुरंत देर बाद कार चालक को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह टैक्सी चालक था, जो ऊना में सवारी छोड़कर वापस हमीरपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार कार चालक राज कुमार निवासी भलोण तहसील बड़सर जिला हमीरपुर शनिवार देर रात ऊना से सवारी छोड़कर वापस हमीरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक कार बंगाणा स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन


इससे राज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद उसे फौरन बंगाणा स्थित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हाल को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें