फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल उपमंडल के मीनस के समीप सोमवार तड़के एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इसमें पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार नेरवा ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पांच बजे एक आल्टो कार (डीएल 03डी-3190) उत्तराखंड के विकासनगर से नेरवा की ओर आ रही थी।

खराचली निवासी पपिंद्र रुपटा अपनी पत्नी रीना व बेटी भारती के साथ घर जा रहे थे। उनके साथ मधाना निवासी वीरेंद्र ठाकुर भी सवार था।
विज्ञापन

300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई कार

मीनस के समीप गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में खराचली निवासी पपिंद्र रुपटा (42), भारती (17) तथा मधाना निवासी वीरेंद्र ठाकुर (33) की मौके पर ही मौत हो गई है।

जबकि रीना गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसएचओ चौपाल गुलाब अकबर ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल लाया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें