फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लूट के बाद महिला प्रिंसिपल से रेप

Mon, 01 Sep 2014 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेवर(मैनपुरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह स्कूल जा रही परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (34) से तीन बदमाशों ने लूटपाट की, बाद में एक बदमाश ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


एक राहगीर के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने दुष्कर्म कर रहे बदमाश को दबोच लिया, उसके साथी लूटे गए जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

घटना से आक्रोशित शिक्षकों ने ब्लाक के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर थाने का घेराव किया और जीटी रोड पर जाम भी लगाया।

शिक्षकों ने फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक स्कूल बंद रखने और चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

उधर, पुलिस ने लूट और रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी भोगांव क्षेत्र के एक गांव के प्रधान का भतीजा है।

घटना की शिकार हुई प्रधानाध्यापिका बेवर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे वह बेवर से विद्यालय के लिए निकली।

टेंपो से जीटी रोड पर नहर पुल पर उतरने के बाद वह पैदल रजबहा की पटरी से होकर स्कूल की जा रही थीं।
विज्ञापन

एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोचा

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि कुछ दूर चलते ही पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी, मोबाइल व पर्स लूट लिया।

लूट के बाद बदमाशों ने उसे रजबहा में फेंक दिया, फिर उसे रजबहा के पानी से खींचकर पटरी के किनारे झाड़ियों में ले गए। वहां पर एक बदमाश ने दुष्कर्म किया, दो बदमाश खड़े रहे।

वारदात के दौरान वहां से गुजर रहे ग्राम अरम सराय निवासी अजय पाल ने प्रधानाध्यापिका की चीखें सुनकर शोर मचा दिया। बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी लेकिन तब तक शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान उधर दौड़ पड़े।

किसानों को आता देख दो बदमाश फरार हो गए। दुष्कर्म कर रहे तीसरे बदमाश अमित यादव निवासी ब्योंति खुर्द, थाना भोगांव को दबोच लिया।

प्रधानाध्यापिका का पुलिस ने मेडिकल कराया। उनके शरीर पर लगी चोट, नाखूनों और जख्मों के निशान उनके साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रहे थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी का नाम प्रकाश बहादुर निवासी रोहेला बताया। पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें