फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Mon, 26 Nov 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तरडोल में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक परेशानी के चलते महिला ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तरडोल की विवाहिता रितु देवी (21) पत्नी भाग सिंह का किसी बात को लेकर पति के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति काम पर चला गया। विवाहिता ने पीछे से जहर खा लिया।

ग्रामीण विवाहिता को बलद्वाड़ा अस्पताल लाए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। विवाहिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें