फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन की दीवारों में छुपाईं थी लड़कियां, मुंबई पुलिस ने बार से 19 लड़कियों को छुड़ाया

Mon, 26 Nov 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई बार गर्ल्स
विज्ञापन

मलाड पुलिस ने गोरेगांव लिंक रोड स्थित ऑरकेस्ट्रा बार से 19 बार बालाओं को मुक्त कराया है। बार बालाओं को पुलिस ने आधी रात के बाद एक अभियान चलाकर मुक्त कराया है। लड़कियों को बार के किचन की दीवार में छुपा कर रखा गया था।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर जॉर्ज फर्नानडिस के नेतृत्व में पुलिस का एक दल बार बालाओं के गार्डेन व्यू बार एंड रेस्टोरेंट में परफॉर्म करने की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे लेकिन तब तक लड़कियों को छुपा दिया गया था। पुलिस की टीम रात 12.30 मिनट पर बार पहुंची। 

पुलिस ने बार बालाओं की सूचना पुख्ता थी क्योंकि पुलिस ने झूठे ग्राहक बार में पहले ही भेज दिए थे जिन्होंने पुलिस को बार बालाओं की डांस का वीडियो बना कर भेजा था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे पास बार में लड़कियों के होने के पुख्ता सबूत थे। हम जब बार पहुंचे तो हमने बार के मेन पावर सप्लाई को बंद कर दिया जिससे वहां पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया जिसके बाद लड़कियां मदद के लिए चिल्लाने लगीं। लेकिन हमलोग जगह तक नहीं पहुंच पा रहे थे कि आवाज कहां से आ रही है। फिर हमारे अधिकारी ने बार के मैनेजर, कैशियर और ऑनर से पूछताछ की जब हमें पता चला कि इनलोगों ने किचन में कैविटी बना रखी है जहां उन्होंने लड़कियों को छुपा कर रखा है। 

पुलिस ने वहां से 19 लड़कियों को छुड़ाया है जबकि ग्राहक, मालिक, मैनेजर और कैशियर सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारी ने बताया किया कि रेस्क्यू की गई सारी लड़कियां व्यस्क है। सभी को भारतीय संविधान की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें