फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने उद्योग से घर लौट रही युवती पर फेंका एसिड, मुंह-हाथ जला

Fri, 18 Jan 2019 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग में ड्यूटी करने के बाद छोटी बहन के साथ घर लौट रही 19 वर्षीय युवती पर एक सिरफिरे ने नालागढ़ के किरपालपुर में एसिड फेंक दिया। इससे युवती का मुंह और हाथ बुरी तरह झुलस गया है। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना वीरवार रात की है। पीड़ित युवती के अनुसार आरोपी ने काली टोपी और जैकेट पहन रखी थी। वह उसे पहचानती नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें भेज दी हैं। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन इसमें आरोपी युवक नहीं दिखा। औद्योगिक क्षेत्र में एसिड अटैक की घटना से दहशत का माहौल है। 

पुलिस के अनुसार मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद क्षेत्र की पीड़ित युवती का परिवार अभी नालागढ़ में रहता है। परिवार के लोग अलग-अलग उद्योगों में काम करते हैं। पीड़ित युवती बिजली निर्माण से जुड़े एक उद्योग में काम करती है।
विज्ञापन


वीरवार रात वह ड्यूटी के बाद जिस उद्योग में मां काम करती है, वहां पहुंची। यहां से अपनी छोटी बहन के साथ घर के लिए निकली। वह घर के पास वाली गली में जा रही थी कि सामने से एक युवक आया। उसने पीड़िता को अपनी तरफ खींचा।

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में आसानी से मिल जाता है एसिड

बोतल का ढक्कन खोला और उसके मुंह पर एसिड फेंक फरार हो गया। चीखपुकार सुनने के बाद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए। परिवार वालों को सूचना दी और उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। अब पीजीआई में लड़की की हालत में सुधार बताया जा रहा है। 

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़, बद्दी और आसपास में हजारों उद्योग हैं। यहां उद्योग के नाम पर बाजार में कई तरह के एसिड आसानी से पहचान पर मिल जाते हैं। ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी उद्योगों से भी एसिड चुरा लेते हैं। पुलिस इस जांच में जुटी है कि एसिड कहां से लिया गया। एसिड विक्रेताओं पर भी सख्ती बरतने की तैयारी है। 

एक टीम जांच और आरोपी की धरपकड़ में जुटी है, दूसरी टीम पीजीआई भेजी है। युवती और उसके परिवार वालों से आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जल्द सिरफिरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - चमन लाल, डीएसपी, नालागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें