फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट का पेपर देने आई छात्रा पर महिला ने फेंका तेजाब, गिरफ्तार

Wed, 17 May 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकॉम तृतीय वर्ष का कंपार्टमेंट पेपर देने आई कॉलेज छात्रा पर एक महिला ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।
विज्ञापन


यहां पुलिस थाना जवाली के तहत निजी इंस्टीच्यूट की छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में इंदू बाला पुत्री रंजीत सिंह निवासी बग्गा एक निजी इंस्टीच्यूट में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इंस्टीच्यूट का संचालक और आरोपी महेंद्र सिंह निवासी बग्गा है जबकि दूसरी आरोपी रेणुका कुमारी इंस्टीच्यूट में बतौर अध्यापिका कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर देने जा रही थी, महिला ने फेंक दिया तेजाब

मामला करीब नौ माह पुराना है। इंदू बाला ने बताया कि 12 सितंबर 2016 को वह बीकॉम तृतीय वर्ष का कंपार्टमेंट पेपर देने के लिए आई तो रेणुका देवी ने उस पर कोई तरल पदार्थ फेंक दिया। इंदू बाला डॉक्टरों से इसका इलाज करवाती रही।

इलाज के दौरान अब डॉक्टरों ने बताया कि यह तरल पदार्थ तेजाब था। इस पर इंदू बाला ने पुलिस थाना जवाली में महेंद्र सिंह व रेणुका कुमारी के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज करवा दिया।

डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह व रेणुका कुमारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 (ए) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें